श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता के निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) को आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने नटिपोरा बाहरी इलाके में पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंजूर अहमद पर फायरिंग की।
पुलिस ने कहा, घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी