श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके में आतंकवादियों की गोली से घायल होने वाले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता के निजी सुरक्षा गार्ड की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल मंजूर अहमद को पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया था। सोमवार सुबह नटिपोरा के बाहरी इलाके में आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी थी।
पुलिस ने कहा, घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी