श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाते भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सेना को एलओसी बोनियार के घघर हिल गांव से एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए तत्काल मदद का अनुरोध करने के लिए एक फोन आया था।
“लगातार भारी बर्फबारी और घुटने तक गहरी बर्फ का सामना करते हुए सैनिकों ने महिला को अपने कंधों पर 6.5 किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।”
हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के दौरान एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए सेना ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, “एक संकटपूर्ण कॉल के जवाब में चिनार कोर की एक टीम ने भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से निकाला और उसे प्रसव के लिए शोपियां, जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में ले जाया गया।”
“महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है।”
स्थानीय लोगों द्वारा इन वीरतापूर्ण कार्यो की काफी सराहना की गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी