नई दिल्ली| दिल्ली में नगर निगम के चुनावों की तारीखों को आगे टाले जाने पर जहा एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था। वही दूसरी तरफ पुरानी दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता व युवा संघर्ष समिति के चेयरमैन अब्दुल अमीरो ने सरकार के इस फैसले पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि उन्होने चुनावों की तारीखों को आगे बढ़ाने के लिये केंद्र सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त व राज्य चुनाव को पत्र लिखा था कि अप्रैल माह मे रमजान है इसलिए चुनाव मई मे कराया जाए।
आज शाम राज्य आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ निर्देश आए हैं, इस कारण इन तारीखों का ऐलान नहीं हो सका। कुछ बदलाव भी होने हैं। जिनकी कानूनी रूप से जांच किया जाना बाकी है। हालांकि दिल्ली में चुनाव 18 मई से पहले कराने होंगे और अगले 5 से 7 दिनों में दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
दिल्ली की तीन नगर निगमों की कुल 272 वार्ड है, इस बार के नगर निगम चुनावों में 10.4 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। एमसीडी तीन नगर निगमों में विभाजित है, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार