नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की प्रचंड जीत के रुझानों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को नाचते, पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को बधाई देते देखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के देर शाम पार्टी मुख्यालय पहुंचने और लोगों को धन्यवाद देने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 248 सीटों पर, सपा 112 पर, अपना दल (सोनेलाल) 12 पर और रालोद आठ सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आठ विधानसभा सीटों वाले लखीमपुर खीरी की काफी चर्चा हुई थी और यहां की आठ सीटों में से बीजेपी छह पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन