मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा सोमवार को 32 साल के हो गए हैं और इस मौके पर ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और सूरज पंचोली सहित कई हस्तियों ने इस युवा अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी थी। हाल ही में वह फिल्म ‘बार बार देखो’ में नजर आए थे और उनकी जल्द ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस के साथ फिल्म ‘रीलोड’ आने वाली है।
सिद्धार्थ अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
ऋषि कपूर ने लिखा, “सिद्धार्थ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान भला करे, आपको प्यार।”
अक्षय कुमार ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक सिद्धार्थ। उम्मीद है कि आपकी रीलोड इस साल की जबरदस्त फिल्म हो। दुआएं और प्यार।”
मिलाप जावेरी ने लिखा, “सिद्धार्थ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक विलेन ने हमें बेहतरीन समय दिया, लेकिन असल जिंदगी में तुम एक हीरो हो।”
रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक मेरे भाई।”
श्रद्धा कपूर ने लिखा, “जन्मदिन की बधाई, आपका दिन बढ़िया रहे।”
सूरज पंचोली ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक सिद्धार्थ मल्होत्रा, जन्मदिन की बधाई मेरे भाई। आपका यह साल अच्छा रहे। रिलोड का इंतजार है।”
मीका सिंह ने लिखा, “सिद्धार्थ आपको जन्मदिन मुबारक! ओय दिल्ली दा मुंडा!”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।