नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाला लाजपत राय को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी निडरता, सत्यनिष्ठा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की भावना सम्मानीय है।
पंजाब केसरी के नाम से मशहूर राय ‘लाल बाल पाल’ की तिकड़ी में शामिल थे।
वह बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।
राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को हुआ था और 17 नवंबर, 1928 को उनका निधन हो गया था।
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि