✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Bandipora: Rescue operations underway at the army post that was hit by an avalanche in Gurez sector area of Jammu and Kashmir's Bandipora on Jan 27, 2017. (Photo: IANS)

कश्मीर घाटी व लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी

Advertisement

 

श्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिदु से ऊपर रहा। प्रशासन ने कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रभागीय प्रशासन ने बारामूला, कुपवाड़ा, कुलगाम, गांदेरबल, शोपियां, अनंतनाग, लेह और कारगिल जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

 

Advertisement

यहां रह रहे लोगों को चेतावनी वापस लिए जाने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

 

जिलाधिकारियों को हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

 

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को बर्फबारी संबंधी दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 15 जवान शामिल थे।

 

Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Advertisement

 

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोट में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(आईएएनएस)

Advertisement
Advertisement

About Author