मुंबई। अभिनेत्री राधिका आप्टे सुपरस्टार शाहरुख खान के अंदाज की मुरीद हैं। खुद को शाहरुख की प्रशंसक बता चुकीं राधिका का कहना है कि ‘बादशाह’ खान का अंदाज साधारण, पर उत्कृष्ट है।
राधिका ने हाल में यहां फैशन से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे शाहरुख हमेशा से पसंद हैं। उनका अंदाज साधारण, पर उत्कृष्ट है। वह शानदार हैं।”
अन्य कलाकारों के बारे में उन्होंने कहा, “रणबीर (कपूर) भी अच्छे हैं और मुझे रणवीर (सिंह) भी पसंद हैं।”
अभिनेत्रियों के बारे में पूछे जाने पर 31 वर्षीया राधिका ने कहा, “मैं दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश मानती हूं। कंगना की स्टाइल भी बहुत अच्छी है। सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी पसंद हैं।”
अपनी स्टाइल के बारे उन्होंने कहा, “मेरा अपना स्टाइल है और मैं सहजता में यकीन रखती हूं। मुझे हल्के रंग पसंद हैं।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।