मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि महिलाएं कई मायनो में पुरुषों से आगे हैं। बॉलीवुड के 35 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए यह बात कही।
शाहिद ने कहा, “कोई भी पुरुष एक मां के समान नहीं हो सकता। महिलाएं कई मायनों में पुरुषों से आगे हैं। आइये, उनकी तारीफ करना और उनके प्रति प्यार जताना सीखें। हर दिन।”
शाहिद ने 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों की एक बेटी-मीशा है। मीशा का जन्म पिछले साल 26 अगस्त को हुआ था।
वर्तमान में शाहिद फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
शाहिद को विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में कंगना रनौत और सैफ अली खान के साथ देखा जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़