बांका। बिहार में बांका जिले के चांदन (चानन) स्थित भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) की शाखा से अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को करीब 39 लाख रुपये लूट लिए और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बैंक खुलने के तत्काल बाद मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह अपराधी बैंक में घुस गए और हथियारों के बल पर बैंक के सुरक्षा गार्ड और बैंककर्मियों को अपने कब्जे में कर लिया।
इसके बाद लुटेरे बैंक के लॉकर की चाबी छीनकर 39 लाख रुपये लूटकर मोटरसाइकिल से ही जंगल की ओर फरार हो गए। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों से पूछताछ की।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिले से बाहर निकलने वाले सभी मागरें पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी