✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर । देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कई राजनीतिक नेताओं और उनके परिवारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने करवा चौथ का पर्व मनाया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने व्रत रखकर उनकी लंबी आयु की कामना की। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आवास से लेकर भोपाल, दिल्ली और लखनऊ तक करवा चौथ के अवसर पर पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक रस्मों की झलक देखने को मिली।

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने करवा चौथ का पर्व मनाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आवास पर भी करवा चौथ का पर्व मनाया गया। उनकी पत्नी ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखा। चांद निकलने के बाद उन्होंने विधि-विधान पूजा करके व्रत खोला। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और पारिवारिक परंपरा की झलक देखने को मिली।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने भी करवा चौथ मनाया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के साथ चांद के दर्शन किए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपना व्रत खोला। इस मौके पर करवा चौथ की परंपराओं का पालन किया गया।

दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पत्नी के साथ पर्व मनाया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ मनाया। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पर्व मनाया। इस तरह मुख्यमंत्री आवास पर भी करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक रस्में निभाई गईं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भी करवा चौथ का आयोजन हुआ। भाजपा सांसद रवि किशन इस अवसर पर वहां पहुंचे। उन्होंने निमंत्रण देने के लिए ब्रजेश पाठक का आभार जताया। रवि किशन ने कहा कि यह ब्रजेश भैया का विचार था और वे चाहते थे कि वह वहां आएं। भाभी की ओर से भी उन्हें आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद दिया।

रवि किशन ने बताया कि उन्होंने इस दिन कुछ खाने से परहेज किया और केवल कॉफी तथा पानी लिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से वह अपनी पत्नी के साथ बिना पानी पिए व्रत रखने का प्रयास करेंगे।

रवि किशन की पत्नी ने बताया कि चांद दिखाई देने तक व्रत जारी रहता है। लखनऊ में बारिश के कारण चांद नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने पूजा तो कर ली थी, लेकिन चांद दिखने तक पानी पीने को लेकर भी असमंजस था। उन्होंने कहा कि सांसद रवि किशन ने भी व्रत रखा था, इसलिए उनके खाने के लिए उन्होंने व्रत खोला।

पानी पिया।

–आईएएनएस

 

About Author