✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Photo: Hamid Ali

प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल

नई दिल्ली: विश्व के लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तकनीक-सशक्त और विकसित भारत के विज़न से प्रेरित होकर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री **कुलजीत सिंह चहल** ने दिल्ली में होने वाले  “India AI Impact समिट 2026” (16 से 20 फरवरी 2026) को लेकर NDMC क्षेत्र में चल रही तैयारियों की आज ज़मीनी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि NDMC पूरी तरह तैयार है और दुनिया भर से आने वाले  अतिथियों का स्वागत एक सुरक्षित, स्मार्ट और स्वच्छ राजधानी में किया जाएगा।

श्री चहल ने कहा कि NDMC भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम **“सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”** से प्रेरित होकर कार्य कर रही है, जिसका अर्थ है — सभी के कल्याण और सभी के सुख के लिए। यह थीम तीन मूल सूत्रों **People (लोग), Planet (पृथ्वी) और Progress (प्रगति)** पर आधारित है, और NDMC अपने सभी कार्यों में इन्हीं सिद्धांतों को केंद्र में रखकर स्मार्ट, स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

Photo: Hamid Ali

इस अवसर पर उन्होंने अपनी समीक्षा की शुरुआत **NDMC इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC)** से की और कहा यह कंट्रोल सेंटर समिट के दौरान *“तीसरी आँख”* की तरह काम करेगा। उन्होंने बताया कि NDMC के **333 CCTV कैमरे**, दिल्ली पुलिस के **183 कैमरे** और PWD के **214 कैमरे** इस सेंटर से जुड़े हैं, जिनसे पूरे इलाके की 24×7 निगरानी हो रही है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए NDMC, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और कंट्रोल रूम में एक विशेष ट्रैफिक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस अधिकारी –  श्री दीपक पुरोहित जॉइंट कमिश्नर नई दिल्ली रेंज, श्री हुकमाराम एडिशनल डीसीपी नई दिल्ली, श्री देवेश कुमार माहला, डिप्टी कमिश्नर दिल्ली पुलिस न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट, और श्री डी.के. गुप्ता एडिशनल सीपी ट्रैफिक जॉन-२ और परिषद के वरिष्ठ अधिकारी – श्री राकेश कुमार सचिव, श्री एचपी सिंह-चीफ इंजीनियर, श्रीमती शकुंतला श्रीवास्तव मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, श्री डबास निदेशक उद्यान, श्री राधा कृष्ण निदेशक जनसंपर्क आदि विभागों के अन्य कर्मचारी और अधिकारियों  के साथ मौजूद रहे।

श्री चहल ने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरो के  माध्यम से एनडीएमसी क्षेत्र की विभिन्न सेवाओं और कार्यों पर नजर रखी जाती है और उनका जल्द समाधान किया जाता हैl

श्री चहल ने बताया कि इस सेंटर से NDMC के सभी सफाई और सेवा से जुड़े वाहनों की **GPS ट्रैकिंग** की जा रही है। इसके तहत **959 RFID कूड़ेदान**, **10 जेटिंग मशीन**, **12 मैकेनिकल रोड स्वीपर**, **8 एंटी-स्मॉग गन** और **14 वाटर टैंकर** जुड़े हैं। हर वाहन की रोज़ की दूरी, रूट और काम पर नज़र रखी जा रही है। यदि कोई वाहन NDMC सीमा से बाहर जाता है तो तुरंत अलर्ट मिल जाता है। इसके अलावा होटलों, बाज़ारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में **99 हॉट स्पॉट** चिन्हित किए गए हैं, जहाँ दिन में कई बार कूड़ा उठाया जा रहा है।

श्री चहल ने जानकारी दी पर्यावरण की निगरानी के लिए NDMC क्षेत्र में **20 प्रदूषण सेंसर** लगाए गए हैं, जो **6 – 8 मानकों** पर हवा और वातावरण की जांच करते हैं। अगर किसी स्तर में गड़बड़ी होती है तो संबंधित विभाग को तुरंत सूचना मिल जाती है। वहीं, **NDMC 311 ऐप** और फोन से आने वाली सभी शिकायतें भी इसी कंट्रोल सेंटर से देखी जाती हैं और अपने आप संबंधित अधिकारी तक पहुँच जाती हैं। समाधान के बाद शिकायतकर्ता को अपडेट भी मिल जाता है।

उन्होंने कहा कि समिट के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए ICCC में **24 घंटे स्टाफ** तैनात रहेगा, जिसमें निदेशक, संयुक्त निदेशक, नोडल अधिकारी और सभी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा के बाद उन्होंने इंडिया ए इंपैक्ट सम्मिट की तैयारी को लेकर परिषद क्षेत्र में की किए गए कार्यों की समीक्षा की और बताया की शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए NDMC ने बड़े स्तर पर सजावट का काम किया है। **15,000 से अधिक गमले वाले पौधे**, **4,000 हैंगिंग बास्केट**, **15 फ्लोरल बोर्ड** और **23 फ्लोरल फाउंटेन** लगाए जा रहे हैं। समिट के दौरान **शांति पथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल** भी आयोजित किया जाएगा। 41 प्रमुख सड़कों पर साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और रोड सेफ्टी उपकरण लगाए जा रहे हैं। कई इमारतों और चौराहों को खास लाइटिंग से सजाया जा रहा है ताकि राजधानी रात में और भी सुंदर दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए 41 महत्वपूर्ण सड़कों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। मशीन से सफाई, रात में कूड़ा उठाने की व्यवस्था, ट्रांसफर स्टेशन और “ज़ीरो कचरा जमा” नीति लागू की गई है ताकि कहीं भी गंदगी न रहे।

श्री चहल ने विभागाध्यक्षों के साथ **पालिका केंद्र, टॉल्सटॉय मार्ग, जनपथ, विंडसर राउंडअबाउट, अशोक रोड, सी-हेक्सागन, अकबर रोड, पीएम राउंडअबाउट, तीन मूर्ति, एमटीसी रोड और सरदार पटेल मार्ग से PSOI तक** के इलाकों का दौरा किया और ज़मीनी तैयारियाँ  का जायजा लिया।

श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि **माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में** आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल एक तकनीक नहीं रह गया है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और रोजगार सृजन का एक मजबूत आधार बन चुका है। इसी सोच के साथ भारत ने **India AI Impact Summit 2026** के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि यह समिट किसी भी विकासशील देश में आयोजित अपनी तरह के सबसे प्रमुख वैश्विक सम्मेलनों में से एक है, जो भारत को एआई के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

श्री चहल ने NDMC के सभी अध्यक्ष, सचिव, वित्तीय सलाहकार और अन्य सभी अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करके वे राजधानी को इंडिया AI इंपैक्ट समिट के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि  नई दिल्ली नगर पालिका परिषद,  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न के अनुरूप, एक स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और स्मार्ट राजधानी दुनिया के सामने पेश करेगी।

About Author