लॉस एंजेलिस| भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ऑस्कर जीतने से चूक गए हैं। अमेरिकी अभिनेता महर्रशाला अली ने फिल्म ‘मूनलाइट’ में अपनी सशक्त भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है।
देव ने अपनी मां अनीता के साथ ऑस्कर में शिरकत की थी। देव अपनी फिल्म ‘लॉयन’ के लिए नामांकित थे।
लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहे ऑस्कर समारोह में हो रहा है।
अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर ने विजेता अली को ऑस्कर दिया।
महर्रशाला अली ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता बन गए हैं।
ऑस्कर मिलने से उत्साहित अली ने कहा, “मैं अपने शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरे शिक्षकों ने मुझे बताया था कि यह जीत तुम्हारी नहीं होगा बल्कि उन कहानियों और किरदारों की होगी जो निभाए गए हैं। मैं इस फिल्म की बेहतरीन टीम को भी धन्यवाद देता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।