नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके कारण आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में किए गए 20-25 प्रतिशत वोट शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन के खाते में चले गए।
केजरीवाल ने यहां संवाददातओं से कहा, “पंजाब में 32 स्थानों पर (वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) वीवीपीएटी स्थापित किए गए थे।
हम (निर्वाचन आयोग से) वीवीपीएटी के विवरण की ईवीएम के विवरणों से मिलान करने की मांग करते हैं। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके हमारे 20-25 प्रतिशत वोट शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन के खाते में कर लिए गए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें