नई दिल्ली| अभिनेता इरफान खान जिन्होंने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘पजल’ साइन की है। उनका कहना है कि फिल्म का खूबसूरत पहलू यही है कि यह भी बॉलीवुड फिल्म ‘पीकू’ की तरह महिला केंद्रित विषय पर आधारित है।
इरफान ने आईएएनएस से कहा, “मैं हॉलीवुड में एक ऐसे विषय की तलाश में था, जिसमें नयापन हो। मैं इसका इंतजार कर रहा था..मुझे काफी समय बाद ऐसी फिल्म का प्रस्ताव मिला है। इसमें ऐसे पहलू हैं जो मैंने एक अभिनेता के तौर पर पहले नहीं किए।”
उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मुझे यह मौका दिया है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
फिल्म महिला केंद्रित है। इसे चुनने के कारण के बारे में उन्होंने कहा, “यही इसका खूबसूरत पहलू है।”
उन्होंने कहा, “पीकू भी ऐसी ही थी। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यही इसका खूबसूरत पहलू है।”
‘पजल’ में वह अभिनेत्री केली मैकडोनल्ड के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, जिसके लिए वह शीघ्र ही न्यूयॉर्क रवाना होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू