नई दिल्ली| अभिनेता इरफान खान जिन्होंने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘पजल’ साइन की है। उनका कहना है कि फिल्म का खूबसूरत पहलू यही है कि यह भी बॉलीवुड फिल्म ‘पीकू’ की तरह महिला केंद्रित विषय पर आधारित है।
इरफान ने आईएएनएस से कहा, “मैं हॉलीवुड में एक ऐसे विषय की तलाश में था, जिसमें नयापन हो। मैं इसका इंतजार कर रहा था..मुझे काफी समय बाद ऐसी फिल्म का प्रस्ताव मिला है। इसमें ऐसे पहलू हैं जो मैंने एक अभिनेता के तौर पर पहले नहीं किए।”
उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मुझे यह मौका दिया है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
फिल्म महिला केंद्रित है। इसे चुनने के कारण के बारे में उन्होंने कहा, “यही इसका खूबसूरत पहलू है।”
उन्होंने कहा, “पीकू भी ऐसी ही थी। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यही इसका खूबसूरत पहलू है।”
‘पजल’ में वह अभिनेत्री केली मैकडोनल्ड के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, जिसके लिए वह शीघ्र ही न्यूयॉर्क रवाना होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।