लॉस एंजेलिस| रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां एक जमाने में गायिका टेलर स्विफ्ट को पसंद करती थीं और उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। किम के पूर्व पति एवं रैपर कान्ये वेस्ट द्वारा उनकी अल्बम में स्विफ्ट का मजाक बनाने के बाद से किम और स्विफ्ट के बीत बातचीत बंद है।
रेड कॉर्पेट पर एक बार किम ने साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह कभी स्विफ्ट को पसंद करती हैं।
किम ने 2009 में रेड कॉर्पेट पर स्विफ्ट को लेकर अपना प्यार जाहिर किया था।
जब उनसे पूछा गया कि उनके आईपॉड पर वह कौन सा गाना अधिक सुनती हैं तो इसके जवाब में किम ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “टेलर स्विफ्ट का लव स्टोरी। मुझे टेलर पंसद है। मैं उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं।”
हालांकि, किम ने यह खुलासा 2009 में किया था, जब स्विफ्ट की पहचान एक कंट्री सिंगर की थी और किम ने वेस्ट से शादी नहीं की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।