अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बताया कि जब वह फिल्म ‘बादशाहो’ की शूटिंग के आखिरी दिन बेहद भावुक होकर बच्चों की तरह रो पड़ीं तो उनके सह-कलाकार अजय देवगन डर गए।
टेलीविजन धारावाहिक ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में इलियाना ने कहा, “मैं बेहद भावुक थी, इसलिए मैने फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन सोशल मीडिया पर बहुत-सी तस्वीरें पोस्ट कीं। मुझे लगता है कि अजय डर गए क्योंकि मैं बहुत रो रही थी, वह पूछने लगे, ‘क्या हुआ?’ मैं बच्चों की तरह रो रही थी। मैं अपने पूरे जीवन में सेट पर इतना कभी नहीं रोई।”
‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में वह ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी के साथ शामिल हुईं।
इलियाना ने कहा, “अन्य सेट्स पर एक या दो आंसू गिरते हैं लेकिन यह ऐसी जगह थी, जहां मैं बुरी तरह रो रही थी और जहां से मैं जाना नहीं चाहती थी।”
टेलीविजन चैनल जूम पर प्रसारित होने वाले ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में ‘बादशाहो’ की टीम वाली कड़ी शनिवार को दिखाई जाएगी।

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’