नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें सलाम करते हुए कहा कि शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा, “शिक्षकों पर हमारे भविष्य को आकार देने व ईमानदारी की सही राह बताने की बड़ी जिम्मेदारी है। उनके कठिन श्रम के लिए हम हमेशा के लिए उनके ऋणी रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि समाज में एक शिक्षक या गुरु का बच्चों का मागदर्शन करने, उनका चरित्र निर्माण करने और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के लिए सम्मान किया जाता है।
शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। वे महान शिक्षाविद् व दार्शनिक थे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “शिक्षक दिवस पर हम अपने महान नेता व शिक्षक एस. राधाकृष्णन को याद करते हैं। उनका कार्य, समर्पण और ज्ञान हमें पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरित करता रहेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि