लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री मेगन फोक्स ने कहा है कि तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद की स्थिति से उबरना मुश्किल भरा है।
वेबसाइट ‘बेलफास्टलग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 31 वर्षीय अभिनेत्री नोह (4), बोधि और 12 महीने के जर्नी नामक तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें तीसरी गर्भावस्था के दौरान मुश्किलों का पता चला।
फॉक्स ने टेलीविजन धारावाहिक ‘एक्स्ट्रा’ में कहा, “मैं लगभग एक वर्ष तक नहीं सो पाई।”
उन्होंने कहा, “एक भी रात ऐसी नहीं थी जब मैं पूरी तरह सो पाई हूं। वह (जर्नी) पूरी रात जागता है और फिर बाकी दो आते हैं और वे मेरे साथ होते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।