मुंबई| लोकप्रीय कॉमेडियन सुनील पाल अब टीवी शो ‘हम पांच फिर से’ में अन्ना के किरदार में नजर आएंगे। अन्ना एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति है जिसका स्वभाव काफी मजाकिया है।
सुनील ने एक बयान में कहा, “मुझे हल्के फुल्के कॉमेडी शो काफी पसंद हैं और मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। ‘हम पांच’ मेरे पसंदीदा शोज में से एक था और मैं इसके रीमेक को भी उतना ही पसंद करता हूं। मैं इस सीरीज में एक अलग किरदार निभा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह पसंद आएगा।”
‘हम पांच फिर से’ बिग मैजिक पर प्रसारित हो रहा है। यह 1990 के शो ‘हम पांच’ का सीक्व ल है।
इस शो में सूरज थापर, जयश्री वेंकटरमन, सीमा पांडे, अंबलिका सपरा और रुची त्रिपाठी भी नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।