मुंबई| नए धारावाहिक ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में प्रेमा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री रीना अग्रवाल अपनी भूमिका के लिए फ्रांसीसी सीख रही हैं और उनका कहना है कि वह इसके लिए उत्सुक हैं।
रीना ने कहा, “जब निर्माताओं ने मुझे फ्रांसीसी सीखने के बारे में बताया, तो मैं बहुत उत्साहित थी। ट्यूटर रोजाना मेरे मार्गदर्शन के लिए आते थे। यह प्रशिक्षण मेरी संवाद अदायगी में बेहद मददगार साबित हुआ। मैं इस अनुभव का आनंद ले रही हूं और इस शो का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”
रीना फ्रांसीसी सीख रही हैं, क्योंकि इस धारावाहिक के ज्यादातर संवाद इसी भाषा में हैं।
‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ हास्यपूर्ण धारावाहिक है, जिसमें एक सास अपने बेटे के लिए पांच गुणों से परिपूर्ण बहू की तलाश में है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।