न्यूयॉर्क| ‘द सोप्रनोस’ और ‘गुड फेल्लाज’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता फ्रैंक विन्सेंट का न्यूजर्सी में ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान निधन हो गया।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, चार दशकों से अभिनय कर रहे विन्सेंट को पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ा था और बुधवार को न्यूजर्सी के अस्पताल में उनकी सर्जरी करनी पड़ी और इस दौरान ही 78 वर्षीय अभिनेता का निधन हो गया।
टेलीविजन चैनल एचबीओ पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘द सोप्रनोस’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेम्स गैंडोलफिनी का वर्ष 2013 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
विन्सेंट ने 1960 में पहली शादी की था, इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने तलाक लिया और दोबारा शादी की। वह पत्नी कैथरीन और बेटे एंथनी विन्सेंट के साथ रहते थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।