मुंबई: कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद, लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर है’ की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई है। आसिफ शेख, जो शो में विभूति नारायण की भूमिका निभाते हैं, ने कहा, “इतने लंबे अंतराल के बाद सेट पर होना अच्छा लगा। मैं लंबे समय से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा था और मुझे सेट पर वापस आने की खुशी है।”
शुभागी, जो अंगूरी भाभी की भूमिका में हैं ने कहा, “मैं सेट पर वापस आकर बहुत उत्साहित हूं और जल्द ही नए एपिसोड के साथ हमारे शो में वापस आने के लिए हम तैयार हैं। पहले हमारा सेट कई लोगों से भरा होता था, लेकिन अब यहां सीमित लोगों को देखा जा सकता है।”
रोहिताश्व गौर उर्फ मनमोहन तिवारी ने कहा, “हमने सुनिश्चित किया कि हम हर शॉट के बाद मास्क पहनना जारी रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करें और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। मैं नए एपिसोड को लेकर उत्साहित हूं, और मुझे यकीन है कि दर्शकों का पसंदीदा शो जल्द आएगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।