नई दिल्ली, 2 जून मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता ने पिछले दिनों 6 मई को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) मे “स्वच्छ दिल्ली, दिल्ली के हर नागरिक का अधिकार के तहत हनुमान मंदिर परिसर, कनाट प्लेस में ‘ स्वच्छता अभियान में ‘श्रमदान’ के लिए भाग लिया। जिसमे एनडीएमसी के अध्यक्ष, श्री केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल भी शामिल हुए

इस 20 दिवसीय सफाई अभियान के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ दिल्ली प्रत्येक दिल्लीवासी का अधिकार ह। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित है, जिसने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना जगाई है और इसे एक जन आंदोलन में बदल दिया है।

लेकिन इसके विपरीत आज एनडीएमसी मे इस अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा है एनडीएमसी की कॉलोनी लाल बहादुर सदन मे काफी समय से सफाई नहीं हो रही है जगह जगह कूड़ा और मलवाआईटी पड़ा है शिकायत करने पैर भी कोई असर नहीं होता । मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना जगाने मे विफल रफ़ी है। केवल सफाई अभियान शरू करने से सब कुछ ठीक नहीं हो जाता है। मुख्यमंत्री का सफाई अभियान पूरी तरह से फेल है।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ