✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Delhi

Delhi (Charming) का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, सीजन का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली:

Delhi में गर्म हवा चलने से पालम और लोधी पर काफी गर्मी देखने को मिली

राष्ट्रीय राजधानी  Delhi में शुक्रवार को सीजन के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार किया। मौसम विज्ञान विभाग के उत्तर-पश्चिम मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के कहा, “Delhi में गर्म हवा चलने से पालम और लोधी पर काफी गर्मी देखने को मिली। यहां इस मौसम का उच्चतम तापमान, क्रमश: 45.4 और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।”

Read More: दिल्ली : पॉश इलाका जंगपुरा एक्सटेंशन में महिला से दुष्कर्म

सफदरजंग में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दोनों क्षेत्रों के तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सफदरजंग में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हीटवेव को तब घोषित किया जाता है जब लगातार दो दिनों के लिए अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और गंभीर हीटवेव तब होता है जब पारा दो दिनों के लिए 47 डिग्री सेल्सियस के पैमाने को छू लेता है।

अम्फान के बाद उत्तर और मध्य भारत में तापमान में वृद्धि हुई है

इससे पहले शुक्रवार को आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात अम्फान के बाद उत्तर और मध्य भारत में तापमान में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, “जब चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बनता है तो हवा उत्तर-पश्चिम से समुद्र तट की ओर बहती है। इस समय, राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली तक गर्म हवाएं चल रही हैं जिससे अधिकतम तापमान के कारण गर्मी बढ़ी है।”

जून में भी देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ सकता है

निजी पूवार्नुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि 27 मई तक देश भर में शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। मई में ही नहीं, बल्कि जून में भी देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ सकता है।

आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

–आईएएनएस

About Author