मुंबई: फिल्म ‘दंगल’ में प्रमुख भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वह काफी रीफ्रेश नजर आ रही हैं। फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर साझा की गईं तस्वीरों में फातिमा स्काई ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बहुत ही हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “जिंदगी एक आशीर्वाद की तरह है, लेकिन बाल हैं कि उलझते रहते हैं। हैशटैगक्वारंटीनलाइफ हैशटैगसंडेवाइब्स।”
अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर अब तक 9 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज