हिंदू कॉलेज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में हिंदू कॉलेज ने देश के सभी कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक विशेष समारोह में, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजू श्रीवास्तव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से यह पुरस्कार प्राप्त किया, जो संस्था के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा।

प्रो. अंजू श्रीवास्तव ने गर्व और आभार व्यक्त करते हुए कहा— “यह उपलब्धि हमारे संकाय सदस्यों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयासों के बिना संभव नहीं थी। हमारा कॉलेज उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विद्यार्थी प्रेरणा ले सकें। शैक्षणिक जगत में हम पर जो विश्वास किया गया है, उसे बनाए रखने और उसमें योगदान देने के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू कॉलेज सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, शोध और नवाचार में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक दृष्टिकोण से जुड़ी शिक्षा की महत्ता पर भी बल दिया।

और भी हैं
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान
होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकियों के बाद कुवैती तेल से लदे टैंकर पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला