नई दिल्ली, 20 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने डीयू की पूर्व छात्रा रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी कि अगर हमारे पूर्व के विद्यार्थी ऐसा कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। उनका जीवन बहुत लोगों की जिंदगी को बदलेगा। कुलपति ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह दिल्ली के लिए अच्छा करेंगी और दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका भरपूर योगदान होगा।
और भी हैं
दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रोज़ा इफ्तार में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही रोज़ादार सम्मिलित हुए
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह कादियान और रवि कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में ली शपथ
पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी बुक कराया अपना फ्लैट