नई दिल्ली, 20 फरवरी।दिल्ली विश्वविद्यालय के 101 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 22 फरवरी, 2025 को किया जा रहा है। इस समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। इस समारोह के माध्यम से 2024 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी, पीजी एवं पीएचडी के विद्यार्थी दीक्षित होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्प्ज हाल में होगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 194 गोल्ड एवं सिल्वर मेडल तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 159 गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 34 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रो. टुटेजा ने बताया 248 पुरुष और 246 महिला विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 494 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि डीयू के रेगुलर विद्यार्थियों और एनसीडबल्यूईबी के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 77446 यूजी, 6812 पीजी और 29 पांच वर्षीय प्रोग्रामों के विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण