सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि दिवंगत अभिनेता का अस्थि विसर्जन आज होगा।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैंस के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी स्तब्ध है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक के जरिए बताया कि उनके भाई का आज अस्थि विसर्जन किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में श्वेता ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, ‘मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है।
मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन