नई दिल्ली| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत के भारी बहुमत से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक समुदाय ने जो समर्थन दिया उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक शांति सुरक्षा, लचीलापन और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए वैश्विक समुदाय द्वारा दिखाए गए भारी समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा, लचीलापन और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ काम करेगा।”
सुरक्षा परिषद में भारी बहुमत 184 वोटों से भारत के चुने जाने के बाद मोदी की यह टिप्पणी आई।
भारत का बुधवार को सुरक्षा परिषद में चुनाव चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुआ है। भारत का कार्यकाल अगले साल जनवरी में शुरू होगा।
नई दिल्ली ने 55 सदस्यीय समूह में एशिया प्रशांत सीट जीती, जो संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली निकाय है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!