पेरिस| अपने काले खूबसूरत बालों के लिए चर्चित अभिनेत्री सलमा हायक ने अपने बालों को सुनहरे रंग में रंगवा लिया है।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, बीते सप्ताहांत हायक पेरिस फैशन वीक के दौरान शो स्टॉपर रहीं। इस दौरान उनके पति फ्रांस्वा हेनरी पिनॉल्ट भी मौजूद थे।
हायक बेमुश्किल ही अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं लेकिन उनका यह सुनहरे बालों का नया लुक वाकई चौंकाने वाला है।
पेरिश फैशन वीक के दौरान हायक ने गुलाबी रंग का ट्राउजर सूट और फ्रिल्ड शर्ट पहनी हुई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=djmt0b0oH4k
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज