लॉस एंजेलिस| गर्भवती रियेलिटी टीवी स्टार काइली जेनर और क्लोई कर्दशियां कथित तौर पर अपनी पहली गर्भावस्था के दौरान दुनिया को अपने उभरे पेट को दिखाने के लिए नग्न फोटोशूट कराने की योजना बना रही हैं।
एक सूत्र ने वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ को बताया, “क्लोई और काइली एक ही समय दुनिया को अपना उभरा हुआ पेट दिखाना चाहती हैं और वे ऐसा एक मैगजीन फोटोशूट के जरिए करना पसंद करेंगी, जो अभिनेत्री डेमी मूर द्वारा वैनिटी फेयर मैगजीन के लिए कराए गए नग्न फोटोशूट की याद ताजा कर देगा।”
काइली (20) अपने प्रेमी ट्रेविस स्कॉट की बेटी को जन्म देंगी।
वहीं, क्लोई बास्केटबॉल खिलाड़ी ट्रिस्टन थॉम्पसन के पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न