मुंबई – सुपरस्टार सलमान खान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘उर्वशी उर्वशी’ गाने पर डांस आइकन प्रभुदेवा के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में ‘इगा’ के अभिनेता किच्छा सुदीप और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी ‘दबंग’ स्टार के साथ ताल से ताल मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BztSlvyFWLx/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके कैप्शन में सलमान ने लिखा है, “मास्टर प्रभुदेवा से नृत्य का प्रशिक्षण लेते हुए किच्छा सुदीप, साजिद नाडियाडवाला।”
‘उर्वशी उर्वशी’ तमिल भाषा में बना एक गाना है, जिसे बाद में ए. आर. रहमान ने हिंदी और तेलुगू में 1994 की फिल्म ‘कधलान’ के लिए कंपोज्ड किया था। ‘कधलान’ गाने के हिंदी वर्जन का शीर्षक ‘हमसे है मुकाबला’ है।
53 वर्षीय स्टार हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने लगे हैं। इसके जरिए वह अपने प्रशंसकों को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या, फिटनेस और काम के बारे में बताते रहते हैं।
अभिनेता फिलहाल ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह आलिया भट्ट के साथ ‘इंसाल्लाह’ में भी नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर