नई दिल्ली। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) उर्दू में पत्रकारिता पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की।
इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू डेवलपमेंट जर्नलिज्म में 67वें डिप्लोमा कोर्स और उर्दू पत्रकारिता में पहले पीजी डिप्लोमा कोर्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
वह यहां शास्त्री भवन में आईआईएमसी के जर्नल ‘कम्युनिकेटर’ का विमोचन भी करेंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान