नई दिल्ली | भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को टीम की 2019 विश्व कप की विदाई को याद किया है और कहा है कि वो सबसे बुरे दिनों में से एक है।
पिछले साल इसी दिन भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में हार का सामना करना पड़ा था और टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था।
जडेजा ने उस मैच की एक फोटो पोस्ट कर लिखा है, “हमने अपनी पूरी कोशिश की थी, लेकिन कम पीछे रह गए। सबसे बुरे दिनों में से एक।”
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे और फिर भारत को 221 रनों पर आउट कर दिया था।
जडेजा ने उस मैच में शानदार पारी खेली थी और 77 रन बनाए थे। महेंद्र सिंह धोनी के साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। धोनी रन आउट हो गए थे और इसी के साथ भारत की तमाम उम्मीदों को झटका लगा था।
इस मैच के बाद धोनी अभी तक क्रिकेट के मैदान पर वापस नहीं दिखे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले