नई दिल्ली। पेटीएम ने बुधवार को घोषणा की है कि पेटीएम वॉलेट अपनेआप नई निगमित पेटीएम पेमेंट बैंक में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसमें ग्राहक की तरफ से किसी भी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे अपने मौजूदा पेटीएम वॉलेट के लाभों का आनंद लेना जारी रखेंगे।
कंपनी के पेमेंट बैंक की शुरुआत करने के बाद, ग्राहकों को पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ एक अलग से बैंक खाता खोलने के विकल्प की पेशकश की जाएगी। हालांकि, पेटीएम वॉलेट उसी प्रकार से काम करता रहेगा।
पेटीएम के उपाध्यक्ष सुधांशु गुप्ता ने बताया, “हमारी जानकारी में ग्राहक 15 जनवरी के बाद पेटीएम वॉलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे ऐसा सुझाव देने वाली अफवाहें आई हैं। यह बिल्कुल गलत है। उपयोगकर्ता के वॉलेट वर्तमान के जैसे ही काम करते रहेंगे और वास्तव में हम कुछ ही समय में और अधिक शक्तिशाली सुविधाओं और उत्पादों को उन्हें उपलब्ध कराएंगे।”
उन्होंने कहा, “पेटीएम पेमेंट बैंक जल्द ही बैंक खाते, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसे अतिरिक्त लाभों को लाएगा। ग्राहक उनके पेटीएम पेमेंट बैंक खाते में उपलब्ध रकम पर ब्याज भी अर्जित करेंगे।”
पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट बैंक के शुभारंभ तक हस्तांतरण दरों को 0 प्रतिशत रखने का वादा किया है, जिससे उपयोगकर्ता उनके पेमेंट बैंक खाते में शून्य शुल्क पर पैसे हस्तांतरण कर पाएंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान