पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को सूचित किया कि वह अपनी ‘चिकित्सकीय स्थिति’ की वजह से ‘विशेष विशेषज्ञों से उपचार’ करवाने के लिए अमेरिका जा सकते हैं। पांच मार्च को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए विदेशी डॉक्टर से संपर्क भी कर लिया है।
उन्होंने कहा, “मुझे गोवा और मुंबई में भी डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने मेरी चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए विशेष विशेषज्ञों से उपचार करवाने के लिए विदेश जाने की सलाह दी है। ऐसे में मैं अमेरिका जा सकता हूं।”
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पर्रिकर सोमवार शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल गए जहां उनका हल्के अग्न्याशय (पैंक्रियाज) शोथ’ का इलाज हुआ था।
पर्रिकर को इससे पहले 15 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पर्रिकर संक्षिप्त बजट भाषण के लिए 22 फरवरी को लौटे थे, जिसके दो दिन बाद उन्हें पानी की कमी और निम्न रक्तचाप के कारण पणजी के समीप गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान