मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने अपनी पहली फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के लिए आठ किलो वजन कम किया। ईशान ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी पहली फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के साथ मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
उनके प्रवक्ता ने कहा, “ईशान ने 12 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने निर्देशक से इनपुट लिया और ‘पतले’ होने को मिशन की तरह ले लिया।”
प्रवक्ता ने कहा, “उन्होंने अपने वर्कआउट के तरीके में बदलाव किया। खास तौर पर उनका ध्यान स्प्रिंट और साइकिल चलाने पर रहा।”
जी स्टूडियोज और नमाह पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज