मुंबई: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के संगीत की प्रशंसा की है।
लता ने कहा, “मुझे हमेशा उनकी फिल्मों के संगीत अच्छे लगे हैं। इससे पहले, इस्माइल दरबारजी संगीत बनाते थे। अब भंसालीजी अपना संगीत बना रहे हैं, जो बहुत अच्छी चीज है।”
गायिका का मानना है कि किसी फिल्मकार को अपनी फिल्मों में आवश्यक संगीत की गुणवत्ता को समझने के लिए खुद संगीतकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “भंसाली में गुणवत्ता है। उन्हें संगीत, गीत और भारतीय शास्त्रीय विरासत और संस्कृति का गहरा ज्ञान है।”
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि भंसाली के पास संगीत की समझ है, जो राज साहब (राज कपूर) की तरह तीक्ष्ण है। राज साहब एक पूर्ण संगीतकार थे। उन्होंने तबला, हार्मोनियम और पियानो बजाया। उन्होंने गीत बनाए और पेशेवर पाश्र्वगायकों से पहले उन्हें खुद अपनी आवाज में गाया।”
उन्होंने कहा, “वह अपनी फिल्मों में आसानी से संगीत बना सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपनी फिल्मों में संगीत का श्रेय लेने का निर्णय नहीं किया।”
लता मंगेशकर के मुताबिक, यहां एक दूसरा फिल्मकार है, जो राज कपूर की संगीत समझ का प्रतिद्वंद्वी बन सकता है।
लता ने भंसाली की ‘पद्मावत’ के बारे में कहा कि फिल्म का ‘घूमर’ गीत ‘घूमर’ नृत्य शैली को पुनर्जीवित कर रहा है।
उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण का ‘घूमर’ नृत्य देखने के बाद दुनियाभर में लोग इस पर झूम रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।