बहराइच (उत्तर प्रदेश)| बहराइच जिले में सार्वजनिक तौर पर पेशाब करने पर 23 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात खैरी डिकोली गांव की है, जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
खबरों के अनुसार, सोहेल अपने चाचा के घर के सामने पेशाब कर रहा था। इस पर उसके पड़ोसियों राम मूरत, आत्मा राम, रामपाल, सनेही और मंजीत ने इस पर आपत्ति जताई और उस पर लाठी से हमला किया।
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मिश्रा ने कहा कि मृतक के चाचा चिंताराम ने शिकायत दर्ज की है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि राम मूरत, सनेही और मंजीत को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण