मुंबई। फिल्म ‘कमांडो 2’ में एवरग्रीन गाना ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया गया है।
‘कमांडो 2’ में यह गाना विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला पर फिल्माया गया है।
इस गाने को फिरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को प्रीतम और गौरव रोशीन ने कंपोज किया है और अरमान मालिक, रितिका और रफ्तार ने इसे गाया है।
विपुल अमृतलाल शाह निर्मित ‘कमांडो 2’ देवेन भोजानी ने निर्देशित की है और यह 3 मार्च 2017 को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न