जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर की सरकार ने बुधवार को घाटी में एक महीने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया। जम्मू में एक अधिकारी ने कहा कि गृह विभाग ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश दिया है।
पुलवामा के डिग्री कॉलेज में छात्रों के खिलाफ सुरक्षाबलों की सख्ती से नाराज प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रदर्शन व फैली अशांति के मद्देनजर घाटी में 19 अप्रैल से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
सरकार ने कहा कि अधिकारियों ने 300 से ज्यादा वाट्स एप समूहों को ब्लॉक कर दिया है, माना जा रहा था कि कश्मीर में हिंसा के दौरान युवाओं को भड़काने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही थीं।
दिलचस्प बात यह है कि बुधवार को जारी हुए कार्यकारी आदेश में इस बात का उल्लेख नहीं है कि सिर्फ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर ही प्रतिबंध लगाया है या इसमें घाटी में अभी भी काम कर रहे ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी शामिल हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान