नई दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार तड़के 3.30 बजे गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे और एक महीने पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पटेल ने ट्वीट में लिखा, “गहरे दुख के साथ मैं अपने पिता के असामयिक निधन की घोषणा कर रहा हूं। उनका निधन 25/11 को तड़के 3.30 बजे हुआ।”
एक महीने पहले कोविड -19 का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद से वे गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी।
पटेल के निधन पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने ट्वीट किया, “गहरे सदमे में हूं। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरे प्रिय मित्र अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया .. दो दशकों से वह कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभों और भरोसेमंद काउंसलर में से एक थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी