✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

केरलम चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देने का वादा

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च । केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान भाजपा ने ‘यही बदलाव है, यही विकसित केरल है’ प्रचार गीत भी रिलीज की।

भाजपा ने लोगों की आस्था और पूजा स्थलों की रक्षा का वादा किया है। भाजपा के घोषणा पत्र में सबरीमाला, गुरुवायूर और अन्य सभी पूजा स्थलों की रक्षा करने का वादा किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि हम भ्रष्टाचार और धार्मिक अनुष्ठानों में सरकारी दखल को खत्म करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन स्थलों का प्रबंधन भक्तों के हाथों में ही रहे।

70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक, गरीब परिवारों की सभी महिला मुखियाओं और विधवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन देने का भी वादा किया गया है।

गरीब और बीपीएल परिवारों की हर महिला को ‘भक्ष्य-आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ देने का वादा है, जिसमें हर महीने 2,500 रुपए का रिचार्ज होगा; इस कार्ड का इस्तेमाल दवा की दुकानों और किराने की दुकानों पर किया जा सकेगा।

हर घर को बिना रुकावट और सस्ती बिजली देने का वादा किया गया, जिसमें ‘पीएम सूर्य घर’ वाले परिवारों के लिए खास सब्सिडी भी शामिल है। सभी गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा है। एक एलपीजी सिलेंडर ओणम के दौरान और दूसरा क्रिसमस के दौरान देने का वादा है।

भाजपा ने सभी घरों को मुफ्त पानी की सप्लाई देने की भी बात कही गई है। साथ ही केरल के सभी जल स्रोतों का जीर्णोद्धार और संरक्षण करने का भी वादा किया है।

तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाला एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने की बात कही गई है। भाजपा का कहना है कि हम निलंबूर-नंजनगुड रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंगे और तेजी से आगे बढ़ाएंगे; साथ ही, त्रिशूर-गुरुवायूर लाइन को तिरूर तक बढ़ाएंगे, जिससे केरलम में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विझिंजम बंदरगाह के आस-पास विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिकल और औद्योगिक ढांचा विकसित करने का वादा किया गया। भाजपा ने कहा कि इससे बंदरगाह-आधारित विकास का पूरा लाभ केरलम को मिल सकेगा।

केरलम के सभी नगर निगमों में जरूरी मेट्रो कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का भी भजपा का वादा है।

रोजगार से जुड़ी ग्रांट के जरिए राज्य के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों का पुनरुद्धार करके बेरोजगारी को खत्म करने का वादा है।

केरल के टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बढ़ाकर स्किल्ड मलयाली युवाओं के लिए जॉब्स में क्रांति लाने की भी बात कही गई है।

इसके साथ ही 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क ऑप्शनल इंग्लिश मीडियम एजुकेशन का वादा है। हर ग्राम पंचायत, म्युनिसिपैलिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में क्लास 12 तक फ्री, जरूरी और अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन मिलेगी, जिसमें इंग्लिश मीडियम एक ऑप्शन होगा।

भाजपा ने केरल के एजुकेशन इकोसिस्टम को टैलेंट हब में बदलने का भी वादा किया है।

–आईएएनएस

About Author