ओम कुमार, नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की पत्नी और हनीप्रीत को लेकर एक नया खुलासा सामने आया हैं।
खबर निकल कर सामने आ रही हैं कि राम रहीम की पत्नी और हनीप्रीत के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थी।
राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर को हनीप्रीत इस कदर ना पसंद करती थी की उसको डेरे से बाहर करना चाहती थी और हनीप्रीत इसीलिए राम रहिम के साथ साये की तरह हमेशा रहती थी।
गुरमीत राम रहिम ने जेल में मिलने वालों की लिस्ट जेलर को दी है उसमें हरजीत कौर का नाम नहीं था। कहा जाता है कि हरजीत कौर को लोग जानते तक नहीं हैं। हरजीत कौर परदे के पिछे और डेरे में ही रहती थी।
लेकिन डेरे में भी रहने वालों ने हरजीत को बहुत कम ही देखा है। अनुयायियों का कहना है कि वो सेविकाओं की तरह सादे लिबास में ही रहती थी। इसके साथ ही सेविकाओं के साथ बैठना ही पसंद करती थी, इसलिए उनकी पहचान कर पाना कठिन होता था।
राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर ने इस पूरे मामले से दूरी बनाई हुई है। अभी तक उन्होंने कोई भी बयान नहीं दिया है। हरजीत कौर डेरा छोड़कर राजस्थान में पैतृक गांव गुरुसर पहुंच गई हैं, लेकिन हरजीत कौर राम रहीम की अरबों की संपत्ति को यूंही हाथ से नही जाने देना चाहती इसलिए उन्होने इस केस और डेरों पर नजर बना रखी है।

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान