लंदन| ब्रिटिश बैंड ‘वैम्प्स’ के सदस्य एक बार शराब का अधिक सेवन करने के बाद नशे की लत में लमोजिन से स्वीडन पहुंच गए थे।
लड़कों के इस बैंड में ट्रिस्टन इवांस, जेम्स मैकवे, कोनोर बॉल और ब्रैडली सिम्पसन हैं। बैंड ने हाल ही में मार्टिन जेनसन के साथ अपना नया एकल गीत ‘मिडिल ऑफ द नाइट’ रिलीज किया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जब बैंड के सदस्यों से पूछा गया कि उनके साथ रात के मध्य में कौन सी सनकपन वाली चीज हुई है तो इवांस ने खुलासा किया कि एक बार बहुत ज्यादा शैम्पेन पी लेने के बाद नशे की हालत में लिमोजिन से अलग देश में पहुंच गए थे।
इवांस ने ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “हम अलग देश में पहुंच गए। हम अपनी लिमोजिन में थे और एक अन्य देश से दूसरे देश स्वीडन पहुंच गए। यह मजेदार था।”
उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि हम कहां जा रहे थे, वह लंबी रात थी। हमने बस शैम्पेन पी थी और मौज-मस्ती करते हुए वहां पहुंच गए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।