नई दिल्ली| अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि अगर किसी फिल्म की कहानी की मांग पर उन्हें सिर मुंडवाने की जरूरत पड़ती है तो वह फिल्म के फायदे के लिए ऐसा करने के लिए तैयार हैं।
दिशा से जब आईएएनएस ने पूछा कि क्या वह कहानी की मांग पर अपना सिर मुंडवाएंगी, तो उन्होंने कहा, “इस बारे में मेरा फैसला इस बात निर्भर पर होगा कि मैं पटकथा को लेकर कितनी जुनूनी व संजीदा हूं, अगर मुझे सच में लगता है कि यह फिल्म के लिए फायदेमंद होगा तो मैं ऐसा करने को तैयार हो जाऊंगी।”
यह पूछे जाने पर कि अभिनेत्रियां अपने बालों के लुक के साथ ज्यादा प्रयोग क्यों नहीं करती हैं तो उन्होंने कहा, “अधिकांश अभिनेत्रियां कई फिल्मों से लेकर विज्ञापन तक कई प्रोजेक्ट से जुड़ी होती हैं, इसलिए उन्हें लंबे समय तक किसी खास लुक में रहने की जरूरत होती है।”
फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की अभिनेत्री गॉर्नियर कलर नैचुरल्स की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं।
उनका कहना है कि उनके बालों पर कई प्रकार के केमिकल और सीरम लगते हैं, इसलिए उन्हें नियमित रूप से इनकी देखभाल करनी पड़ती है।
अभिनेत्री का मानना है कि नए लुक के लिए बालों को रंगना अच्छा उपाय है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट